सारण(बिहार)आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं, संगठन की मजबूती के लिए अब पंचायत के सभी गांवों में जाकर नए सदस्यों को जोड़ने का काम करें उक्त बातें शुक्रवार को जन सुराज जिला कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी व जन सुराज वरिष्ठ नेता ई. सच्चिदानंद राय ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता का विश्वास प्रशांत किशोर के साथ है, उनकी सोच को जनजन तक पहुंचाने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम पुकार मेहता तथा संचालन मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने की। बैठक के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कांति देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने जन सुराज की सदस्यता ली।
वहीं अन्य प्रखंड से आए लोगों ने नये सदस्य के रुप में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्य अतिथि व जिला पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी छपरा नगर निगम उप चुनाव पर भी चर्चा करने के साथ रणनीति बनाई गई। वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए यूथ क्लब के सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। पंचायत में नये सदस्यों को जोड़ने के लिए एक कोर कमेटी का गठन करने जिसमें प्रत्येक प्रखंड व अनुमंडल तथा जिला कार्यवाहक पदाधिकारी के साथ समन्वयक स्थापित कर प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति करने पर बल दिया गया।
बैठक को मुख्य रूप से सभापति अशोक सिंह, संगठन महासचिव अभय सिंह, अभियान समिति के संयोजक ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, जिला महिला अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष मनोरमा कुमारी, बच्चा राय, अनुमंडल युवा अध्यक्ष राहुल सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष संपत राही, उदय शंकर सिंह, अमिता सहनी, सचिव जुनालाल यादव, खुर्शीद नैयर, लालबाबू खलीफा, नवनीत यादव, प्रियरंजन सिंह युवराज, पिंटू तिवारी, बबलू सिंह, अभय शर्मा, रितेश कुमार, डॉ.आर्थव ठाकुर, विनोद मांझी, भरदुल प्रसाद, ई सत्येन्द्र सहनी, रामाकांत सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment