Home

सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

छपरा:फेसबुक पर दोस्ती कर महिला की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले युवक को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 4 जून 2025 को साइबर थाना, सारण में लिखित शिकायत दी थी। उसने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती अक्षय सिंह राजपूत से हुई। वह एकारी गांव, थाना एकमा, जिला सारण का रहने वाला है। बातचीत के दौरान ऑडियो और वीडियो कॉल पर संपर्क बढ़ा। इसी दौरान युवक ने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

महिला ने अकेले मिलने से इनकार किया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या 194/25, दिनांक 4 जून 2025 को बीएनएस की धारा 75, 77, 78, 79, 356(2), 351(3), 351(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(ई), 67, 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच के बाद आरोपी अक्षय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ एकमा थाना में पहले से चार मामले दर्ज हैं। पहला मामला 14 मई 2021 को कांड संख्या 189/21, धारा 399/402 आईपीसी और 25(1-ई)/26/351 बीएनएस के तहत दर्ज है। दूसरा मामला 12 मई 2021 को कांड संख्या 186/21, धारा 461/379 आईपीसी के तहत है। तीसरा मामला 21 मई 2025 को कांड संख्या 201/25, धारा 76/352/351(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। चौथा मामला 23 मई 2025 को कांड संख्या 206/25, धारा 126(2)/115(2)/109/324(4)/351(2)/3(5) बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(i)(r)(s)/3(2)(va) के तहत दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया है। कार्रवाई में साइबर थाना के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

सारण पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। वीडियो या ऑडियो कॉल से बचें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत साइबर थाना को दें या ‘आवाज दो’ हेल्पलाइन 9031600191 पर संपर्क करें। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago