◼️बोले विधायक पूर्व में रेल मंत्री समेत अधिकारियों से लगातार पहल का आश्वाशन अब हो रहा पूरा
◼️सेमरिया घाट के की समस्या होगी दूर
◼️लोगों से विकास का वादा मैंने किया है वो किसी परिस्थिति में करूँगा पूरा
रिविलगंज(सारण) सेमरिया मुक्तिधाम जाने के लिए नाथ बाबा घाट से ही एक नया वैकल्पिक रास्ता छपरा विधायक डॉ. सी एन गुप्ता के प्रयास से संभव हो पाया है जिसका कार्य प्रगति पर है।इस कार्य का निरिक्षण विधायक डॉ. गुप्ता ने किया।बहुत ही जल्द छपरा विधानसभा समेत अन्य जगहों के लोग जो अपनो के खोने का गम लेके आते है उन्हें जर्जर सड़क से मुक्ति मिलने की एक नई सौगात मिलगी,वह अपनी गाड़ी से सिमरिया घाट तक जा सकेंगे।
यह बड़ी उपलब्धि पहले से इस कार्य को कराने में लगे विधायक डॉ गुप्ता के प्रयास से ही संभव हो पाया है।ज्ञात हो की विधायक डॉ. सी एन गुप्ता ने पूर्व के दिनों में रेल मंत्री,उतर रेलवे के मुख्य इंजीनियर समेत कई बार पत्राचार के माध्यम से रेलवे द्वारा स्वयं या विधायक कोष से निर्माण की अनुमति मांगी थी।
फलस्वरूप विधायक डॉ. सी एन गुप्ता के प्रयास से ये कार्य संभव हो पाया है।ज्ञात हो की अच्छा घाट और बैठने की व्यवस्था पूर्व विधायक के प्रयास से की जा चुकी है लेकिन रेलवे की जमीन पर सड़क बन जाने से लोगों के आवागमन का मार्ग भी काफी प्रशस्त होगा,इसके निर्माण से सबसे बड़ी बात होगी की अपने निजी वाहन से एकदम घाट तक सभी कोई आसानी से जा सकेंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment