बिहार:पटना विश्विद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर(एमए) कोर्स में नामांकन के लिए सत्र 2022-23 की तिथि निर्धारित कर दी गई है। बीते 2 वर्षो से कोरोना की वजह से नामांकन अंक के आधार पर लिया जा रहा था।लेकिन इस वर्ष एंट्रेंस परीक्षा के बिना नामांकन नहीं लिया जाएगा। नामांकन फार्म भरने के बाद छात्रों से एंट्रेंस की परीक्षा ली जाएगी। जिसकी तारीख भी निर्धारित कर दी गई है।
पटना विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
स्नातक के लिए छात्र 2 मई 2022 से 4 जून 2022 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। लिखित परीक्षा की तारीख 18 जून 2022 निर्धारित की गई है।
एमए रेगुलर कोर्स के लिए 1 जुलाई 2022 से 20 जुलाई 2022 तक फॉर्म भर सकते हैं। PMIR, LLM और MED कोर्स के लिए विश्विद्यालय द्वारा आयोजित एंट्रेंस परीक्षा पास करना होगा।जिसकी तारीख 25 जुलाई 2022 और 26 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
अन्य एमए रेगुलर कोर्स में नामांकन स्नातक के मार्क्स के आधार पर होगा, किसी भी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी।
LLB में भी नामांकन लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा। इसके लिए भी लिखित परीक्षा की तिथि 18 जून 2022 ही तय की गई है।
नामांकन के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त 2022 रखी गई है। PU द्वारा 1 सितंबर 2022 को स्नातक एवं स्नातकोत्तर के लिए इंडक्शन मीट की तिथि तय की गई है। इसके साथ ही 2 सितंबर 2022 से कक्षाओं का आरंभ कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि शुक्रवार 2 अप्रैल को विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश कुमार चौधरी के नेतृत्व में एकेडमिक कैलेंडर कमेटी की बैठक हुई। इसमें सत्र 2022-23 के एकेडमिक कैलेंडर पर चर्चा हुई। इसके बाद स्नातक और पीजी रेगुलर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment