The residents of the locality closed the way due to the increasing infection of the corona virus
महाराजगंज (सीवान) कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शहर के करीब आधे से अधिक मुहल्लों को बांस बल्ला से घेर कर मुहल्ले के वासियों ने बाहरी लोगों के प्रवेश के लिए बंद कर दिया है। इस संबंध में मोहल्ले वासियों का कहना है कि सरकार कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लाॅकडाउन कर दिया है। कौन जाने कहां से कोई कोरोना वायरस का संक्रमित आ गया तो मोहल्ले वासियों के साथ-साथ पूरी प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में मोहल्ले के रास्तों को लॉक करना ही उचित जान पड़ता है। मुहल्लेवासी श्याम कुमार, मनीष सोनी, संदीप कुमार, अमीत सोनी,गोलू कुमार,सुमीत तिवारी, बिट्टू सोनी आदि का कहना है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का रूप धर चुकी है।
ऐसे हालात में इस वायरस से बचाव ही एकमात्र इलाज है। हालांकि प्रशासन भी शहर वासियों के इस पहल का स्वागत किया है। शहर वासियों की यह पहल कोरोना की लड़ाई में बहुत ही कारगर होगा। साथ ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में सुरक्षित रहे और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए देश को सुरक्षित रखे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment