Home

डीएम पूर्णिया के अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोजित:
लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ईमानदारी के साथ कार्य करने की जरूरत: डीएम
टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता

पूर्णिया(बिहार)आगामी 04 अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष 04 शुरू होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने वाली संस्थाओं यूनिसेफ़,डब्ल्यूएचओ,केयर इंडिया एवं यूएनडीपी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला टास्कफोर्स की बैठक में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को एमआई-04 अभियान की शत प्रतिशत सफ़लता के लिए लक्ष्य के अनुसार प्रदर्शन करने के लिए डीएम द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किया गया। इस अवसर पर डीएम राहुल कुमार, डीडीसी मनोज कुमार, सीएस डॉ एसके वर्मा, डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह, डीपीआरओ दीपक चंद्र देव, डीआईओ डॉ विनय मोहन, डीएमओ डॉ आरपी मंडल, सीडीओ डॉ मोहम्मद साबिर, यूनिसेफ़ की ओर से शिव शेखर आनंद, केयर इंडिया से अमित कुमार, डब्ल्यूएचओ से अनीसुर्रहमान, यूएनडीपी के अलावा ज़िले के सभी एमओआईसी, बीएचएम एवं बीसीएम उपस्थित थे।

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ईमानदारी के साथ कार्य करने की जरूरत:डीएम
बैठक में डीएम के द्वारा ज़िले के सभी बच्चों के नियमित टीकाकरण में भी सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 04 अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष 04 अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत होने वाली है। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंडों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एमओआईसी, बीएचएम एवं बीसीएम को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए सभी प्रखंड में आपसी समन्वय स्थापित कर बैठक का आयोजन कर टीकाकरण से संबंधित सभी तरह के ड्यू लिस्ट को अपडेट किया जाना चाहिए। जन्म के बाद से ही सभी बच्चों का डेटा अपडेट करते हुए उन्हें समय पर टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही डीएम ने संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया है। ज़िले में संस्थागत प्रसव को अधिक से अधिक कराने का दिशा-निर्देश दिया है। अगर इसमें कोई भी आशा कार्यकर्ताओ की शिथिलता सामने आ रही हो तो उसपर उचित कार्यवाई की जा सकती है।

टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता: डीएम
डीएम ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित सभी एमओआईसी, सीडीपीओ, बीएचएम व बीसीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। 18 आयुवर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को दूसरा डोज़ लेने के लिए प्रेरित कर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करना है। इसके साथ ही 12 से 14 और 15 से 17 आयुवर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सख्ती से कार्य करने के लिए एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करते हुए विभाग को सूचना देने की बात कही गई। डीएम ने नीति आयोग को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के अधिकारियों से विचार विमर्श किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago