Home

पूर्णिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में टेलीमेडिसीन कंस्लटेंसी की भूमिका महत्वपूर्ण

ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ देने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्षम: सिविल सर्जन

टेलीमेडिसिन कंस्लटेंसी में 147 प्रतिशत के साथ पूर्णिया को मिला सातवां स्थान: डीपीसी

पूर्णिया(बिहार)बिहार में कई ऐसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र हैं जहां पर गरीब या साधन विहीन मरीजों को इलाज के लिए कोसों दूर काफ़ी कठिनाइयों का सामना करने के बाद सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना पड़ता है। इसी तरह की समस्याओं को दूर करने के लिहाज़ से ई संजीवनी सेवा उपलब्ध कराई गई है।जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार की बीमारियों से संबंधित ग्रामीण या उनके अभिभावक सीधे तौर पर ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर चिकित्सकों से सलाह लेते हैं।सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेलीमेडिसीन कंस्लटेशन की सुविधाएं दी जा रही हैं। जिसके माध्यम से जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारियों के द्वारा क्षेत्र के मरीजों को सीधे तौर पर ऑनलाइन जुड़ कर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सुदूर ग्रामीण इलाकों की आम जनमानस को इस अभियान से काफी सहूलियत मिल रही है।

विशेष रूप से आयोजित टेलीमेडिसिन कंस्लटेंसी में 147 प्रतिशत के साथ पूर्णिया को मिला सातवां स्थान: डीपीसी
जिला योजना समन्वयक डॉ.सुधांशु शेखर ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह और जिलाधिकारी कुंदन कुमार के दिशा निर्देश व सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है।राज्य में ई-संजीवनी के माध्यम से टेलीमेडिसीन द्वारा प्रतिदिन चिकित्सीय परामर्श दिया जाता है।प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे बुधवार को विशेष रूप से टेलीमेडिसिन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। दरअसल जिले के अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। जिले में 339 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत हैं।जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विशेष रूप से बुधवार को आयोजित टेलीकंस्लटेंसी में राज्य में 147 प्रतिशत के साथ जिला को सातवां स्थान मिला था। क्योंकि जिला में 2360 लक्ष्य के मुकाबले 3534 कॉल को रिसीव कर टेलीकंस्लटेंसी की गयी थी।शेष दिन शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करने में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण हम जैसे सीएचओ की भूमिका चुनौतीपूर्ण: आशा कुमारी
कसबा प्रखंड के सरोचियां स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आशा कुमारी ने बताया कि ई-टेलीमेडिसीन कंस्लटेंसी के माध्यम से सामान्य रूप से स्वास्थ्य के अलावा मातृ और शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।

साथ ही टीबी,फाइलेरिया(हाथीपांव और हाइड्रोसील), डेंगू, मलेरिया,कुष्ठ,हाइपरटेंशन,सर्दी,खांसी,बुखार,बीपी, शुगर,अर्थराइटिस जैसी बीमारियों के लिए चिकित्सीय सेवाएं के साथ ही बचाव और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक भी किया जाता है। वहीं परामर्श केंद्र पर परिवार नियोजन,पोषण,एड्स,कैंसर,तंबाकू उपयोग के दुष्परिणाम के लिए उचित सलाह दी जाती है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की जांच की जाती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago