Home

नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण – प्रो. टंकेश्वर कुमार

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में सोमवार को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय, शिक्षा पीठ,एनसीसी,एनएसएस, वाईआरसी, आरएंडआर द्वारा राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में आंध्र प्रदेश सरकार व स्कोडा गु्रप के सलाहकार श्री राजन छिब्बर, स्पेशल गेस्ट के रूप में वीर चक्र विजेता व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मेजर जनरल (डॉ.) रंजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आयोजको को सेमिनार के लिए बधाई दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश व समाज को आगे ले जाने में युवाओं की भूमिका अहम होती है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है। नए व विकसित भारत के निर्माण हेतु युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने देश को आगे ले जाने के लिए विद्यार्थियों से तनाव मुक्त रहने का आहवान किया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड चार में आयोजित इस सेमिनार की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत व दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। शिक्षा पीठ के प्रो. दिनेश चहल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अतिथियों का परिचय सहायक आचार्य डॉ. रेनु यादव ने प्रस्तुत किया। सेमिनार में मुख्य अतिथि श्री राजन छिब्बर ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हमें जीवन में हमेशा से दूसरों से आगे निकलने का प्रयास करना चाहिए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लग्न व मेहनत के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें गलत का साथ नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को इतना काबिल बनाना चाहिए कि लोग हमारी माँग करें।

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मेजर जनरल (डॉ.) रंजीत सिंह ने कहा कि हमारा देश दुश्मनों से घिरा हुआ है। ऐसे में राष्ट्र प्रथम की नीति अपनाते हुए युवाओं को अनुशासित और रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। युवा ही देश को आगे ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब हम दृढ़ व मजबूत होंगे तभी सही की पहचान कर पाने में सक्षम होंगे। उन्होंने प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नेतृत्व में विश्वविद्यालय की प्रगति पर भी हर्ष व्यक्त किया। सेमिनार में स्पेशल गेस्ट के रूप में वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व व व्यक्तित्व की प्रशंसा की। उन्होंने डिजिटल युग में अफवाहों पर ध्यान न देने और तथ्यों को सच्चाई की कसौटी पर परखने का युवाओं से आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा पीठ की अधिष्ठाता प्रो. सारिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की विभिन्न पीठों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago