Home

कम्युनिटी रेडियो में है मिट्टी की खुशबू

रेडियो के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के ‘हिन्दी पत्रकारिता सप्ताह’ के अंतर्गत बीबीसी मीडिया एक्शन की पत्रकार सुश्री शेफाली चतुर्वेदी ने ‘बदलती दुनिया में रेडियो’ विषय पर रखे विचार,

5 जून को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली के प्राध्यापक श्री सिद्धार्थ शेखर सिंह ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर करेंगे फेसबुक लाइव चर्चा

भोपाल(एमपी) माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के ‘हिन्दी पत्रकारिता सप्ताह’ व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत बीबीसी मीडिया एक्शन की पत्रकार सुश्री शेफाली चतुर्वेदी ने पत्रकारिता विद्यार्थियों से कहा कि यदि आप रेडियो की फील्ड में आना चाहते हैं तो यहाँ अनेक अवसर हैं। हम सिर्फ यह न सोचें कि यहाँ सिर्फ रेडियो जॉकी ही बनते हैं। आप रेडियो में साउंड इंजीनियर, प्रोग्राम प्रोड्यूसर, संगीत प्रबंधक, ऑडियंस मैनेजर सहित अन्य भूमिकाओं में काम कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आने के लिए हमें विभिन्न रेडियो एवं उनके विभिन्न कार्यक्रम सुनने चाहिए। इससे हमें रेडियो में नया करने की दिशा मिलेगी। रेडियो के क्षेत्र में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
       फेसबुक लाइव के दौरान ‘बदलती दुनिया में रेडियो’ विषय पर सुश्री चतुर्वेदी ने कहा कि जब हम बदलते युग में रेडियो की बात करते हैं तो हमें रेडियो से बदलाव की बात भी करनी चाहिए। आज देश में लगभग 261 कम्युनिटी रेडियो संचालित हो रहे हैं, जो लोकतांत्रिक ढंग से काम कर रहे हैं। सामुदायिक रेडियो के कार्यक्रमों में मिट्टी की खुशबू आती है। सामुदायिक रेडियो की ताकत है कि आप इसकी मदद से अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकते हैं। सामुदायिक रेडियो लोगों के मददगार बन गए हैं। बाढ़, भूकंप और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय सामुदायिक रेडियो ने जिस तरह लोगों की सहायता की है, उसे उन्होंने उदाहरण सहित बताया। उन्होंने कहा कि आपदाओं में रेडियो आपकी लाइफलाइन भी बन जाता है। सुश्री चतुर्वेदी ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनकी संस्कृति से जोड़े रखने में इंटरनेट रेडियो और सामुदायिक रेडियो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

            उन्होंने बताया कि भविष्य में रेडियो के कार्यक्रमों में बहुत बदलाव आना है। आप रेडियो पर हॉरर और साइंस फिक्शन भी सुन पाएंगे। भविष्य में रेडियो आपका अच्छा दोस्त बनेगा। मनोरंजन का यह साधन जल्द ही पढ़ाई का साधन भी बन सकता है। इस दिशा में कुछ प्रयास भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के कारण से अब रेडियो की पहुँच भी बढ़ गई है। आज की स्थिति में तो ऑल इंडियो रेडियो के अलावा इंटरनेट रेडियो, पॉडकास्ट रेडियो, एफएम और सामुदायिक रेडियो के रूप में रेडियो के विभिन्न रूप हमारे सामने उपलब्ध हैं।

            सुश्री चतुर्वेदी ने कहा कि रेडिया सुंदरता से श्रोता के दिमाग में शब्द चित्र निर्मित करता है। ऑडियो माध्यम की अपनी खूबसूरती है। यह माध्यम आपकी पसंद का दृश्य आपके दिमाग में गढऩे की स्वतंत्रता देता है। 

‘आत्मनिर्भर भारत’ पर चर्चा आज :

‘हिन्दी पत्रकारिता सप्ताह’ अंतर्गत 5 जून को शाम 4:00 बजे मोहाली से प्रो. सिद्धार्थ शेखर सिंह ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। प्रो. सिंह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में प्राध्यापक हैं। उनका व्याख्यान भी विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर लाइव रहेगा।

विश्वविद्यालय फेसबुक पेज का लिंक – https://www.facebook.com/mcnujc91

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago