Home

सोनपुर आयोजना क्षेत्र का दायरा अब 600 वर्ग किमी हुआ

सारण:जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोमवार को सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक हुई। बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति दी गई। अब इसका फैलाव 600 वर्ग किलोमीटर में होगा। पहले यह क्षेत्र लगभग 256 वर्ग किलोमीटर में था।

फरवरी 2025 में हुई बैठक में जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की इनसेप्शन रिपोर्ट को मंजूरी दी गई थी। उसी बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को नगर विकास विभाग को विस्तार का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अब विस्तार को मंजूरी मिल गई है।

विस्तारित सोनपुर आयोजना क्षेत्र में सम्पूर्ण सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर और परसा प्रखंड शामिल किए गए हैं। साथ ही गड़खा प्रखंड की चार पंचायतों को भी जोड़ा गया है।

मास्टर प्लान बनाने का काम नागपुर की कंपनी क्रिएटिव सर्कल कर रही है। कंपनी ने आगामी 20 वर्षों के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की है।

ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने के लिए टाइमलाइन तय की गई है। 10 मई तक विभिन्न विभागों से जरूरी डेटा एकत्र करने को कहा गया है। 25 जून तक ड्राफ्ट प्लान तैयार करना होगा। 10 जुलाई तक फाइनल ड्राफ्ट बनाकर प्रकाशित किया जाएगा।

फाइनल ड्राफ्ट पर 20 दिनों के भीतर दावा और आपत्ति ली जाएगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में उपविकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण, अपर समाहर्ता, नगर पंचायत सोनपुर के कार्यपालक पदाधिकारी, कंसल्टेंट प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago