भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मलमलिया चौक स्थित पूर्व वित्तमंत्री स्वर्गीय सभापति सिंह के स्मारक स्थल परिसर में सोमवार को उनकी 107 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रीराम सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका संचालन भी उन्होंने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभापति बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करके किया गया। गोरेयाकोठी के पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह व अन्य गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सभी ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि सभापति बाबू का सादगीपूर्ण जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने उस समय की स्थिति और आज की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभापति बाबू के पदचिन्हों पर चलकर हीं समाज और देश का विकास होगा। साथ हीं उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यास सतेन्द्र प्रसाद ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया।
मौके पर उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सुरेन्द्र पांडेय,अवधकिशोर सिंह, मुखिया विजय सिंह, संदेश महतो,प्राचार्य रविन्द्र राय,बसंतपुर प्रमुख कन्हैया यादव, मूरत मांझी, सभापति बाबू के प्रपौत्र प्रशांत कुमार सिंह, चंदन कुमार व अन्य लोग थे। धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार ने किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment