Home

चमकी बुखार से निपटने को राज्य टीम ने लिया जायजा

छपरा:जिले में चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। राज्य स्तरीय चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को सदर अस्पताल सहित दरियापुर, अमनौर और सोनपुर के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति से डॉ. अलका सिन्हा, डॉ. सरिता, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. चंदन कुमार शामिल थे। टीम ने एईएस-जेई वार्ड में दवाओं, उपकरणों और अन्य सुविधाओं की जांच की। टीम ने कहा कि इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। चिकित्सा स्टाफ को सतर्क रहने और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डीपीएम अरविंद कुमार और डीवीबीडीसी सुधीर कुमार मौजूद थे। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में एईएस को लेकर विशेष समिति बनाई गई है।

सदर अस्पताल में 10 बेड का एईएस-जेई वार्ड बनाया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में दो-दो बेड का वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। एंबुलेंस की टैगिंग कर दी गई है। शिशु रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन को बच्चों के इलाज में विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी और जागरूकता जरूरी है। अप्रैल और मई को चमकी और दिमागी बुखार के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी, ऐंठन, सुस्ती, कमजोरी और दांत पर दांत दबाना इसके लक्षण हो सकते हैं। बच्चों को खाली पेट न रखें। धूप में न निकलने दें। कच्चे आम और लीची न खिलाएं। ओआरएस, नींबू और चीनी का घोल पिलाएं। बुखार होने पर ठंडे पानी से शरीर पोछें।

‘चमकी की धमकी’ अभियान के तहत तीन बातें बताई गई हैं। पहली- बच्चों को रात में भरपेट खाना खिलाएं। दूसरी- सुबह उठते ही बच्चों को जगाएं, बेहोशी या चमकी तो नहीं देखें। तीसरी- लक्षण दिखते ही आशा को सूचना दें और 102 एंबुलेंस या किसी वाहन से तुरंत अस्पताल ले जाएं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago