Home

बालमुकुंद गुप्त बिना हिंदी साहित्य का अध्ययन अधूरा- प्रो. टंकेश्वर कुमार

हकेवि में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत बालमुकुंद गुप्त पर केंद्रित दस दिवसीय प्रदर्शनी की हुई शरुआत

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में बालमुकुंद गुप्त की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी रचनाओं पर केंद्रित इस दिवसीय पोस्टर प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय के राजभाषा अनुभाग व हिंदी पखवाड़ा आयोजन समिति के संयुक्त प्रयासों से विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सहायक आचार्य डॉ. अमित मनोज के द्वारा तैयार ‘रचना पोस्टर प्रदर्शनी‘ का सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शुभारंभ किया। कुलपति ने इस अवसर पर हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता के उन्नायक बालमुकुंद गुप्त के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बिना हिंदी साहित्य का अध्ययन अधूरा है। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा आयोजन समिति के समन्वयक प्रो. सुरेंद्र सिंह व हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीर पाल सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड चार में लगाई गई इस रचना पोस्टर प्रदर्शनी में बालमुकुंद गुप्त के द्वारा रचित रचनाओं को प्रदर्शित किया गया। इनमें उनके द्वारा आजादी की लड़ाई में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विचारों पर आधारित रचनाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि यह प्रदर्शनी अवश्य ही विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य के बड़े रचनाकार बालमुकुंद गुप्त को करीब से जानने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए राजभाषा अनुभाग, हिंदी पखवाड़ा आयोजन समिति व डॉ. अमित मनोज व उनके सहयोगियों की जमकर प्रशंसा की। आयोजन के दौरान डॉ. अमित मनोज ने विस्तार पूर्वक विभिन्न रचनाओं और उनके अर्थ की व्याख्या कुलपति के समक्ष प्रस्तुत की। हिंदी पखवाड़ा आयोजन समिति के समन्वयक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न आयोजनों का शुभारंभ हो गया है और आगामी 27 सितंबर तक विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा आयोजन समिति के सदस्य प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय, डॉ. देवेंद्र राजपूत, हिंदी अधिकारी शैलेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय शिक्षक डॉ. कामराज सिंधु, डॉ. कमलेश कुमारी, डॉ. अरविंद सिंह तेजावत, डॉ. रीना स्वामी, डॉ. अजयपाल, डॉ. सुमन रानी, डॉ. नवीन सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago