Home

शिक्षक ने अपने शिक्षक पिता,पत्नी और बहन को टांगी से हमला कर किया घायल,पिता रेफर

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी सनकी शिक्षक राकेश कुमार साह ने अपने सेवानिवृत पिता श्रीभगवान साह,पत्नी अनिता देवी और बहन ज्योति कुमारी को टांगी से हमला कर घायल कर दिया है।सनकी शिक्षक राकेश कुमार साह लखनऊरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

सनकी शिक्षक ने परिवार में किसी कारण विवाद होने के बाद टंगी से पहले अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।जिससे देख बचाने के लिए पहुंची पत्नी और बहन पर भी प्रहार कर दिया।जिससे तीनों घायल हो गए और घर में चीत्कार मच गई।इसे सुन आस पास के लोग पहुंच तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लकड़ी नवीगंज में ले गए।जहा चिकित्सकों ने तीनों का इलाज किया तथा पिता श्रीभगवान साह का गंभीर स्थिति होने पर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

वही घटना को सूचना मिलने पर लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी प्राप्त कर सनकी शिक्षक को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाए।मिली जानकारी के मुताबिक सनकी शिक्षक इससे पहले भी अपने पत्नी अनिता देवी को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।जिसका अभी इलाज चल रहा है।वही पुलिस हिरासत में लिए शिक्षक ने अपने परिवार वालों पर नक्सली होने का आरोप लगा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago