Home

गिरिडीह के बिरनी में तीसरे दिन भी रहा चोरों का आतंक, भट्टसिंघा में दो घरों से नगदी समेत तीन लाख की चोरी

गिरिडीह(झारखंड) जिले बिरनी थाना के अरारी पंचयात अंतर्गत भट्टासिंघा में अज्ञात चोरों ने दो घर का ताला तोड़ नगदी समेत तीन लाख की जेबरात व बर्तन चोरी कर ले गए। बीते शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने दो अलग अलग घर को निशाना बना दोनों घर का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब तीन लाख की सोना चांदी की जेरात व बर्तन चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार चोरों ने चोरी से पहले गांव की बिजली काट कर गांव को अंधेरा कर दिया। परिवार को सुबह लगभग 3 बजे घटना की जानकारी लगी। जानकारी के अनुसार केदार यादव के घर से एक लाख 20 हजार रुपये नगदी व एक लाख की सोना चांदी की जेवरात व करीब 50 हजार का कांसा पीतल के बर्तन व रामू यादव के घर से 15 हजार रुपये की कीमती कपड़ा व दस हजार का चांदी जेवरात को चोर ले उड़े। केदार यादव व रामू यादव ने कहा कि रात को सभी लोग खाना खा कर अपने अपने कमरे में सौ गए। जिस कमरे में रुपये व समान था उसे ताला बंद कर दिया था। एक जनवरी को पिकनिक की तैयारी के लिए बच्चे रविवार सुबह उठा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।केदार यादव ने बताया कि छोटी बेटी की शादी का रिश्तार कोदोमरी में तय हुआ है। शादी फरवरी माह में होना तय हुआ था। शादी की तैयारी के लिए रुपये जमा किया था। पुश माह के बाद रुपये देने के लिए जाना था इसी वजह से पैसा इकट्ठा कर घर में रखा था। इसके अलावा बेटी को देने के लिए करीब 60 किलो कांसा पीतल के बर्तन की खरीदारी कर रखे थे। दो विवाहित बेटी का भी जेवरात यहीं रखा था। बड़ी बेटी हाल ही में अलग हुई थी इस वजह से जेवरात हमारे घर मे रखी थी । दोनों बेटी की सोना की जेवरात लगभग एक लाख रुपये का है। सभी जेवरात चोर चोरी कर ले गए।उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया गया है। बिरनी पुलिस रविवार अहले सुबह भट्टासिंघा पहुंचकर घटना की छानबीन किया एवं परिजनों से जानकारी इकट्ठा किया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाना में आवेदन नहीं दिया था। बता दें कि पिछले तीन दिनों से लगातार बिरनी के अलग-अलग स्थानों में चोरी की घटना हो रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago