Home

हकेवि के स्वयंसेवक को कुलपति ने किया सम्मानित

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर लौटे विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक अमरदीप कुमार को सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि अमरदीप का 74वें गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभागिता करना हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि अमरदीप ने विश्वविद्यालय व राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक ने गणतंत्र दिवस की परेड में कर्त्तव्य पथ पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से अमरदीप कुमार को 5100 रूपए प्रोत्साहन स्वरूप दिए गए। प्रो. चहल ने बताया कि अमरदीप ने 1 जनवरी से 31 जनवरी तक लगने वाले गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हिस्सा लिया और इस शिविर के दौरान अमरदीप को विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिला। अमरदीप कुमार ने एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. दिनेश चहल के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। अमरदीप कुमार ने बताया कि इस शिविर के दौरान देश के 28 राज्यों एवं 6 केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 198 छात्र एवं छात्राएं ने प्रतिभागिता की। उन्होंने बताया कि शिविर में परेड प्रशिक्षण के साथ मानसिक विकास हेतु भी शैक्षणिक सत्रों व सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिससे अन्य राज्यों की संस्कृति, परंपरा, इतिहास व खानपान को समझने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इस शिविर के दौरान उन्हें भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सहित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात का अवसर भी मिला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा, उप कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अजय पाल शर्मा, एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेणु एवं डॉ. प्रदीप ने स्वयंसेवक अमरदीप कुमार को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago