गोपालगंज(बिहार)गोपालगंज में थावे से सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला।जिसके बाद रेल पुलिस ने बेहोश व्यक्ति को ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।तत्काल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।बताया जा रहा है कि सीवान से थाने जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में रेल पुलिस जांच कर रही थी।इसी क्रम में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ था। जिसे पुलिस ने जगाने की प्रयास किया। लेकिन वह नहीं जाग सका। उसके व्यक्ति के पास ना तो मोबाइल थी और ना ही कोई अन्य समान, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।तत्काल पुलिस ने उसे ट्रेन से उतार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है, जिसे नशीला पदार्थ खिलाकर समान और मोबाइल की चोरी कर ली गई।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment