भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया का मेला का आयोजन किया।जिसमे महमदपुर,भगवानपुर,चक्रवृद्धि,शंकरपुर,रामपुर दिघरी सहित अन्य गांव में इमाम हुसैन के याद में जुलूस निकाला गया।वही ब्रह्मस्थान स्थित अब्बास नगर में मोहर्रम के अवसर जंजीरे मातम के समय तकरीर करते हुए मौलाना रजा अब्बास ने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत से हमें यह सीख मिलती है कि झूठ के सामने सत्य की जीत हमेशा होती है।
तीन दिनों तक भूखे और प्यासे रहकर मो. शाहब के नवासे ने कर्वला के मैदान में शहीद हो गए।इमाम हुसैन किसी एक मजहब के लिए कुर्बानी नहीं दी बल्कि पूरे मानव जाति एवं इंसानियत को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दी।72 साथियों के साथ उन्होंने दुश्मनों से लोहा लिया।उन्होंने यह पैगाम दिया कि जुल्म के सामने झुकना नहीं चाहिए भले ही आपको जान क्यों न देनी पड़े।उनकी यह शहादत झूठ के सामने सच का सर बुलंद करता है। इसके बाद जंजीरे मातम का कार्यक्रम हुआ जिसमें मो. अकील अब्बास,गजनफर अब्बास,अहसन अब्बास,कायम अब्बास,फजल अब्बास,बिट्टू खां,अरुदिन्न खां,अली अब्बास खां,मेराज अब्बास सहित अन्य ने भाग लिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment