Home

महिला संवाद में दीदियों की आवाज बनी नीति की दिशा

सीवान(बिहार)महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार के ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ ने नया इतिहास रचा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सभी जिलों की CLF (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) लीडर दीदियों से वर्चुअल संवाद किया। इस संवाद का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आकांक्षाओं को सुनना और उनके आधार पर ठोस निर्णय लेना था।

सीवान जिले से सभी 19 प्रखंडों की CLF लीडर दीदियाँ इस बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपने क्षेत्र की महिलाओं की ओर से सरकार को धन्यवाद दिया और उनकी उम्मीदों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की भागीदारी, समझ और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की बातों को केवल सुना नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें सरकारी नीतियों में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने महिला संवाद में आई जनआकांक्षाओं के आधार पर कई बड़ी घोषणाएं कीं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह की जाएगी। जीविका दीदियों को दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज दर 12% से घटाकर 7% की जाएगी। सभी जीविका कैडर के मानदेय में वृद्धि की जाएगी।

‘दीदी की रसोई’ योजना को अब सभी सरकारी विभागों तक बढ़ाया जाएगा। हर पंचायत में ‘कम्युनिटी मैरेज बिल्डिंग’ बनाई जाएगी। ‘सतत जीविकोपार्जन योजना’ का विस्तार किया जाएगा। इसका लक्ष्य अब 2 लाख से बढ़ाकर सभी वर्गों के अति गरीब परिवारों तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का आंदोलन है। अब गाँव की दीदी नीति की दिशा तय कर रही है। सीवान जिला प्रशासन और जीविका परिवार ने इस मौके को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दीदियों की भागीदारी और संकल्प को और बल मिलेगा।

कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला पदाधिकारी सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान और जीविका की दीदियाँ मौजूद रहीं।

अब दीदी बोलेगी, सरकार सुनेगी – यही है नया बिहार।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago