Home

नदियों की चौड़ाई बढ़ेगी, चेकडैम बनेंगे, जमीन भी ली जाएगी

छपरा:जिले की नदियों को फिर से जीवित करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार को WAPCOS के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी और बाढ़ प्रमंडल के अभियंता भी शामिल हुए।

बैठक में नदियों की चौड़ाई बढ़ाने, उन्हें फिर से अस्तित्व में लाने और उनसे जुड़ी संरचनाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। हर अंचल के मौजावार में नदियों की मौजूदा चौड़ाई का आकलन किया गया है।

कुछ नदियों में जहां चौड़ाई पर्याप्त है, वहां तल की सफाई, किनारों को मजबूत करने और पानी रोकने के लिए चेकडैम बनाने की योजना बनेगी। कुछ जगहों पर चौड़ाई बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत होगी। इसके लिए चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परियोजना के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग दें। ताकि WAPCOS के अधिकारी जल्द काम शुरू कर सकें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago