Home

मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पर हिन्दू जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हमला

मजदूरों की समस्या को सुन रहे थे मजदूर संगठन के कार्यकर्ता

हरियाणा(सोनीपत)कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों से प्याऊ मनियारी के सरकारी स्कूल में मजदूर अधिकार संगठन के साथी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उनकी समस्याएं सुन रहे थे ।अधिकतर मजदूर राशन की समस्या व कमरे के किराए के कारण परेशान थे। बातचीत जारी थी इसी दौरान हिंदू जागृति मंच का सदस्य नीटू गांव कुंडली अपने 10-15 साथियों के साथ डंडो समेत आया और उसने कहा “कि मजदूरों को कोई समस्या नहीं है सरकार अपना काम ठीक कर रही है तुम बेवजह लोगो को क्यों इकट्ठा कर रहे हो” और मजदूरों के द्वारा उसका विरोध करने पर मार पिटाई शुरू कर दी । जवाब में मजदूर साथियों ने भी उनके साथ है धक्का-मुक्की करते हुए उनका मुकाबला किया , लेकिन इसी बीच वे संगठन के एक साथी साहिल को उठाकर ले गए। इससे आक्रोशित मजदूरों ने पैदल थाने तक जाकर घटना से अवगत करना चाहा लेकिन अपहरण किये गए साहिल को पुलिस हिरासत कुंडली थाना में बंदी देख सभी मजदूर हैरान हो गए। SHO ने संगठन के शिकायत करने वाले पदाधिकारियों को भी हिरासत में ले लिया और शुरुआत में उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया । साथ में आये मजदूरों को वापस खदेड दिया । मजदूर अधिकार संगठन के सदस्यों ने जब साहस के साथ अपना पक्ष रखा तो SHO मुकदमा दर्ज करने की बजाय समझौते के लिए अपराधियों को ढील देता रहा ।इससे मजदूर संगठन के सदस्यों ने समझौता नहीं किया और खुद जाकर अपना मेडिकल बनवाया। हम सभी ट्रेड यूनियन व मानव अधिकार संगठनों से अपील करते हैं कि इस सरकार की शह पर पल रहे फासीवादी गिरोहों के खिलाफ लड़ाई तेज की जाए ।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago