Home

देश की युवा पीढ़ी उद्यमशील बनकर रोजगार सृजन करेः कुलपति टंकेश्वर

दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का हुआ समापन

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा है कि देश की युवा पीढ़ी नौकरी की तो चाह रखे लेकिन साथ ही उद्यमशील बनकर अपने लिए व दूसरों के लिए रोजगार का सृजन भी करे।21वी संदी के दौर में भारत की युवा शक्ति से यही अपेक्षा है। भारत के युवा जब नए-नए स्टार्टअप पर काम करेंगे तो इसे वे स्वयं व देश भी आगे बढ़ेगा। कुलपति ने अपने ये विचार विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कुलपति ने कहा है कि इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों को आगामी सत्र में पढ़ाए जाने वाले विषयों से अग्रिम परिचय कराता है। कुलपति ने कहा कि उद्यमशील बनने के लिए युवाओं में रिस्क लेने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को दूसरों के प्रति संवेदनशील, सदैव सतर्क, अपने काम के प्रति दृढ़ निश्चय लगन से कार्यरत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल कौशल हासिल करना ही काफी नहीं है बल्कि कौशल को अच्छे से प्रयोग करना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राज्य सभा चैनल के सीईओ राहुल महाजन ने कहा कि लोग आज भी पब्लिक ब्रॉडकास्टर जैसे कि दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भरोसा करते हैं। विश्वसनीयता का दूसरा नाम लोक प्रसारक है। भारत जैसे देश में आज भी पब्लिक ब्राडकास्टर बेशक सर्वप्रथम नहीं परन्तु तथ्यपरक सूचना देते हैं। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मिश्रा ने सूचना के प्रयोग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सूचना प्रेषक और सूचना प्राप्तकर्ता पर सूचना का उपयोग निर्भर करता है। पीआर गुरु सुरेश गौर ने जनसंपर्क के क्षेत्र में अवसर एवं चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने जनसंपर्क में कुशलता प्राप्त करने के लिए कुछ टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क एक विस्तृत शब्दावली है जिसके अंतर्गत मुख्यता कम्युनिटी रिलेशंस और क्राइसिस मैनेजमेंट जरूरी है।
हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग के डॉ. अनूप यादव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं पर्यावरण सरंक्षण में मीडिया की भूमिका के बारे में जागरूक किया। वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनन्द ने वर्तमान समय में रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में मीडिया प्लैटफॉर्म्स बढ़ने के साथ साथ रिपोर्टर्स की संख्या में भी बहुत अधिक वृद्धि हुई है इससे बहुत सी चुनौतियां भी उत्पन्न हुई है परंतु चुनौतियों के साथ ही अवसर होते हैं। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी परमजीत ने स्ट्रैस मैनेजमेंट पर चर्चा की। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने सभी मेहमानों का स्वागत किया व इंडक्शन कार्यक्रम में शामिल होकर विभाग के विद्यार्थियों से अपने अनुभव एवं कौशल सांझा करने के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. आलेख नायक, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ.भारती बत्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रक का संचालन शोधार्थी गौरव जोशी ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago