भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सोंधानी गावं में एक युवक के द्वारा खुदकुशी करने का मामला संज्ञान में आया है।मृत युवक गांव के जवाहिर महतो का 23 वर्षीय पुत्र रत्न महतो बताया जा रहा है।युवक रविवार को करीब दस बजे दिन में वह फनदे से झूलकर खुदकुशी कर लिया।घटना के बाद घर वाले थाना पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दी।
युवक के खुदकुशी करने का कारण स्प्ष्ट नहीं हो पा रहा है। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।दो बहनों की शादी हो चुकी है जिसमें एक विधवा बहन घर पर ही रहती है।वही युवक के मां एवं बहन का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की असंका जताई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लगता है।कारण की युवक गर्दन पर दाग दिखाई दे रहा है।पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।खबर प्रेषण तक कोई आवेदन थाने में नहीं पड़ा है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment