भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कौड़ियां टोले लिलही के युवक को बगल के घरवाले ने बंधक बना पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बंधक से मुक्त करा गंभीर रूप से घायल अवस्था में लाकर सीएचसी में भर्ती कराया।जहा गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहा युवक ने दम तोड़ दिया।घटना सोमवार के सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।मृत युवक कौड़ियां टोले लिलही निवासी मुनिलाल महतो का 20वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है।मौत की सूचना मिलने मृतक के परिजन थाना एवं अस्पताल पहुंच बवाल काटा।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की कौड़ियां टोले लिलही निवासी हंशनाथ महतो ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी की उसके घर में एक व्यक्ति घुस गया है।
जिसकी पिटाई करने से घायल हो गया है।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लाई।थानाध्यक्ष ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है।उन्होंने बताया की राहुल कुमार हंशनाथ महतो के घर में गलत नीयत से घुसा था।जिसे लड़की के घर वालो ने पकड़ लिया और रस्सी से बांध कर उसकी ईट से कुच कुच कर पिटाई कर दी।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उन्होंने बताया की घायलावस्था में रोहित को बंधनमुक्त कराकर सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहा चिकित्सकों ने उसे छोड़ दिया।जिसे पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया।थाना लाने के बाद घायल रोहित की एक बार फिर तबियत बिगरने लगी।जिसे देख पुलिस ने अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने घायल युवक का स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहा उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की मां ने आवेदन दे भूमि विवाद में पुत्र की हत्या का लगाया आरोप
पुलिस ने दो आरोपित को किया गिरफ्तार
कौड़ियां टोले लिलही के युवक रोहित के मौत के मामले में आरोपित दो लोगों को पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की आरोपित हंशनाथ महतो और मेघनाथ महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment