समस्तीपुर(बिहार)रविवार को एक युवक को ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में झुलस गया है।युवक ट्रेन के ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट के बिजली के संपर्क में आने से उसके शरीर में आग लग गया । जिसके युवक झुलसकर ट्रेन से नीच गिर पड़ा।तत्काल में उसे आरपीएफ जवानों ने पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया ।
जहा चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां युवक जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। बताया जाता है कि घायल युवक रितेश कुमार शर्मा पटोरी थाना के हसनपुर सूरत गांव संजय शर्मा का पुत्र हैं। जो अपने दोस्तों के साथ घुमने के लिए घर से निकला था और सेल्फी लेने के लिए अपने को जोखिम में डालकर मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया था। सेल्फी लेने के दौरान रितेश 25 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। तभी तार के संपर्क में आते ही रेलवे स्टेशन परिसर की बिजली चली गयी और उसका संपर्क बिजली के तार से टूट गया। जिससे उसका शरीर करीब दस मिनट तक जलता रहा। जिसे जलता देख उसके अन्य साथी ट्रेन की छत से कूदकर भाग निकले। घटना समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 की बताई जा रही है।तत्काल गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment