Home

भारतीय युवा जागृति मोर्चा के युवाओं ने जरूरतमन्दों के बीच राशन का वितरण किया

बसंतपुर(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बसाँव में भारतीय युवा जागृति मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने आपसी सहयोग से जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया। युवा समाजसेवी विक्रांत कुमार यादव व इनके सहयोगियों के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन से मजदूरों में भोजन का संकट उतपन्न हो गए है। इन्ही तरह के असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वही इन युवाओं ने आगे भी राशन वितरण करने की बात कही। युवाओं ने बताया कि जो भी जरूरतमंद लोग होंगे किसी माध्यम से सूचना अगर मिलती है तो उन्हें मदद किया जाएगा। इस मौके पर विकास रजक,मुन्ना यादव, विकास गुप्ता, शैलेश यादव, राहुल यादव, रक्तवीर फारूक अहमद,सुदेश यादव, इंजीनियर सद्दाम हुसैन,मीर सद्दाम,अखिलेश कुमार यादव,आलोक बैठा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

भगवानपुर में राजद का प्रधान चुनाव कार्यालय का पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय ने किया उद्घाटन

भगवानपुर हाट(सीवान)112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर हाट में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी विशाल…

5 hours ago

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

5 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

6 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

6 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

6 days ago