Categories: Home

जांच सहित टीबी के मुफ्त इलाज का है प्रावधान, दवा खिलाने वाले को मिलती है प्रोत्साहन राशि

टीबी होने पर घबराने की जगह नजदीकी अस्पताल में अपना इलाज कराने की है जरूरत
नियमित दवाओं के सेवन से बहुत कम समय में टीबी से निजात पाना संभव

अररिया(बिहार)टीबी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। लिहाजा सरकारी स्तर पर रोग की जांच से इलाज तक का मुफ्त इंतजाम किया गया है। इलाज की सुविधा सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है। इसलिये किसी भी व्यक्ति को टीबी से जुड़ी शिकायत होने पर घबराने की जगह नजदीकी अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच व इलाज कराने की जरूरत है। मिलिनियम डेवलपमेंट गोल के तहत वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसे लेकर सरकार विभिन्न स्तरों पर प्रयासरत है। टीबी की जांच व इसका इलाज ही नहीं कई स्तरों पर टीबी मरीजों को जरूरी मदद उपलब्ध कराने वाले लोगों को निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा रहा है।

रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये होता निक्षय दिवस का आयोजन:

टीबी रोग के उन्मूलन को लेकर किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ वाईपी सिंह ने कहा हर माह के दूसरे सोमवार को जिले के सभी चिकित्सा केंद्र व ग्रामीण इलाकों में निक्षय दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य लोगों को रोग के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान लोगों को टीबी रोग के लक्षण, इसके उपचार के साथ-साथ संभावित मरीजों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में जांच के लिये प्रेरित किया जाता है। निक्षय योजना के तहत टीबी रोगियों को पोषण युक्त आहार के सेवन के लिये पांच सौ रुपये प्रति माह उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इतना ही नहीं टीबी रोगियों को दवा सेवन में जरूरी मदद उपलब्ध कराने वाले को दवा का पूरा डोज छह महीना तक देने के लिये 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

डॉट प्रोवाइटर यानि दवा खिलाने वाले को मिलती है प्रोत्साहन राशि:

टीबी रोगियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए जिला टीबी व एड्स कोर्डिनेटर दामोदर शर्मा ने कहा कि वैसे प्राइवेट चिकित्सक जो टीबी रोगियों को चिह्नित करते हुए सरकारी अस्पताल में इलाज के लिये प्रेरित करते हैं, उन्हें प्रति रोगी 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मरीज के पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्हें अतिरिक्त 500 रुपये का भुगतान किया जाता है। इतना ही नहीं टीबी के एमडीआर मरीज को इलाज के लिये नोडल डीआर टीबी सेंटर भागलपुर आने-जाने का किराया भी दिया जाता है। एडीआर टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान है। एमडीआर रोगियों को नौ-दस माह तक दवा खिलाने वालों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1000 हजार रुपये व 18 से 21 माह तक दवा खिलाने वाले को पांच हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इन्हें डॉट प्रोवाइडर के नाम से जाना जाता है।

रोगियों की खोज के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाता:

टीबी रोगियों की खोज के लिये ग्रामीण स्तर पर हर छह माह बाद एसीएफ यानि एक्टिव केस फाइडिंग अभियान का संचालन किया जाता है। जिला टीबी कोर्डिनेटर ने बताया कि इस अभियान में टीबी उन्मूलन की दिशा में काम करने वाले एनजीओ व विभाग के एसटीएस व एसटीआईएस के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सघन अभियान का संचालन कर रोगियों की खोज की जाती है। इस क्रम में चिह्नित रोगियों को उपचार के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क स्थापित करने के लिये प्रेरित व जागरूक किया जाता है।

जिले में लगातार कम हो रहे टीबी के मामले:

बीते कुछ सालों से जिले में टीबी के मामलों में कमी आयी है। सीडीओ डॉ वाईपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में जहां जिले में एडीआर टीबी के 76 मामले सामने आये तो 2020 में एमडीआर टीबी के 54 मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में सरकारी चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से कुल 1396 टीबी रोगियों की पहचान की गयी, तो प्राइवेट संस्थानों के माध्यम से 613 रोगियों की खोज किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।

एमडीआर टीबी के बारे में जानना जरूरी:

सीडीओ डॉ वाईपी सिंह ने बताया कि एमडीआर टीबी सामान्य टीबी की एक गंभीर अवस्था है। एमडीआर यानि मल्टीप्ल ड्रग रेजिस्टेंस टीबी में टीबी उपचार की प्रथम लाइन मेडिसिन बेअसर हो जाती है। यह सामान्य टीबी की तुलना में अधिक गंभीर होता है। इसके उपचार में अधिक समय लग सकता है एवं सही समय में उचित उपचार नहीं मिलने की दशा में रोगी की हालत ख़राब भी हो सकती हैं। एमडीआर होने के पीछे टीबी रोग की सम्पूर्ण ख़ुराक नहीं खाना एवं बिना चिकित्सक की सलाह के दवा खाना जैसे कारण हो सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago