खगड़िया:पासवान परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राज कुमारी देवी ने कहा है कि अब उन्हें गांव से लेकर दिल्ली तक हिस्सेदारी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेत-पथार से लेकर मकान तक में उनका अधिकार है। बुधवार को शहरबन्नी में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी और रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी पर गंभीर आरोप लगाए।राज कुमारी देवी ने कहा कि दोनों बहनें उन्हें प्रताड़ित करती हैं।
उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने बताया कि बीते दिनों की घटना के बाद वे सदमे में चली गईं। सात बोतल स्लाइन चढ़ा, ऑक्सीजन लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मकान में जबरन ताला जड़ दिया गया। उनके कपड़े और जेवर बाहर फेंक दिए गए।इस मामले में राज कुमारी देवी ने अलौली थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद शोभा देवी, सुनैना देवी, उनके बॉडीगार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
पुलिस जांच कर रही है। एसपी के निर्देश पर सभी पहलुओं की जांच जारी है।प्रेस कांफ्रेंस में राज कुमारी देवी के साथ उनकी बड़ी बेटी उषा पासवान, दामाद धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान और नाती सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस पासवान भी मौजूद थे। उषा पासवान ने साधु पासवान पर भी निशाना साधा। कहा कि वे अनर्गल बातें कर रहे हैं। चिराग पासवान से जलते हैं।सीमांत मृणाल ने कहा कि मामा चिराग पासवान पांच अप्रैल को शहरबन्नी आएंगे।
उन्होंने कहा कि मेरी नानी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उषा पासवान ने कहा कि पिता के निधन के बाद चाचा का व्यवहार बदल गया है। मां वर्षों से इस घर में रह रही हैं। जब पापा थे, सब साथ रहते थे। अब चाचा चाहते हैं कि मां इस घर में न रहें, ताकि वे कब्जा कर सकें।राज कुमारी देवी ने बताया कि यह मकान 1994 में तीनों भाइयों के सहयोग से बना था। मकान में नीचे चार और ऊपर तीन कमरे हैं। एक कमरे में अब भी ताला लगा है।
उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। कहा कि उन्हें उनके हिस्से की संपत्ति मिलनी चाहिए। उम्मीद जताई कि जल्द समाधान निकलेगा। इस मौके पर लोजपा (रा) के खगड़िया जिलाध्यक्ष शिवराज पासवान भी मौजूद रहे।राज कुमारी देवी की शादी रामविलास पासवान से 1961 में हुई थी। 1977 में रामविलास पासवान ने रीना पासवान से दूसरी शादी की थी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment