भोपाल:माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में विदाई समारोह हुआ। कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा, पत्रकारिता की पढ़ाई आपको विशिष्ट बनाती है। यह क्षेत्र इतना बड़ा है कि आप हर विषय के शिखर तक पहुंच सकते हैं। सवाल पूछ सकते हैं। यह आपकी पहुंच बनाने वाली विधा है। आपके पंखों की उड़ान बड़ी होनी चाहिए। इस क्षेत्र की कोई सरहद नहीं।
कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में हाईटेक प्रोडक्शन हाउस बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, यह कदम छात्रों की व्यवहारिक शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. राखी तिवारी, शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कई मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए।
समारोह स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। कुलगुरु ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पत्रकारिता विभाग को विश्वविद्यालय का गर्भगृह बताया। कहा, डिग्री केवल गेटपास है। इसके बाद हर दिन आपका मूल्यांकन होगा। इस पेशे के तनाव का हल आपको ही खोजना होगा। जिस भी शहर में जाएं, वहां के ऋषि पुरुषों से जरूर मिलें। छोटे-मोटे समझौतों से बचें। बड़े लक्ष्य तय करें। अच्छा पढ़ें, अच्छा लिखें।
डॉ. राखी तिवारी ने छात्रों को ‘अप्प दीपो भव’ का मंत्र दिया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को खिताब और किताबें दी गईं। नमन अटोलिया को मिस्टर फेयरवेल, विशाखा कुमारी को मिस फेयरवेल, चंद्रेश अहिरवार को मिस्टर वर्सेटाइल, संयोगिता अग्रहारी को मिस वर्सेटाइल और सत्यम को सोशल स्टार का खिताब मिला।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment