बिरनी(गिरिडीह)थाना क्षेत्र के तैतरीया सलैडीह पंचयात के कटरियाटांड़ चौक पर स्थित दो दुकानों में बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने चोरी कर पुलिस को चुनौती दिया है।जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम लक्ष्मण साव एवं तस्लीम अंसारी ने लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इसरा सीएससी दुकान बंद कर घर गए थे।लक्ष्मण साव एवं तस्लीम अंसारी ने बताया कि चोरों ने मौके का फायदा उठाकर देर रात लक्षमी इलेक्ट्रॉनिक्स के पीछे सीढ़ी लगाकर वेंटिलेटर से अंदर घुस गए पहले इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गल्ले में रखे 5 हजार रुपए नगद एवं 8 हजार रुपए का सामान ले गए उसके बाद उसी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के दीवार को काट कर बगल के इसरा सीएससी में घुस गए वहां से 8 हजार नगद ले कर फरार हो गया। दुकान में रखे लैपटॉप एवं प्रिंटर को चोरों ने छुआ तक नहीं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लोकल चोर ही है जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। बता दें कि पिछले 31 दिसम्बर से ही बिरनी में चोरों का आतंक बना हुआ है। 31 से 5 जनवरी तक लगातार चोरों ने अलग अलग क्षेत्र को निशाना बना कर लाखों की चोरी की घटना अंजाम दिया। लगातार चोरी की घटना के बाद भी आज तक बिरनी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि बिरनी थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment