Home

बाल श्रमिकों के पुनर्वास का नियमित फॉलोअप हो: डीएम

छपरा:जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन और किशोर श्रम निषेध से जुड़ी जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के बाद उनके पुनर्वास की प्रक्रिया का नियमित फॉलोअप जरूरी है। उन्होंने धावा दल को थाना के समन्वय से कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिन प्रतिष्ठानों और क्षेत्रों में बाल श्रम के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां नियमित छापेमारी करने को कहा गया। चिन्हित इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया। ईंट भट्ठा, होटल जैसे प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक कर बाल श्रम कानून की जानकारी देने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2014 से अब तक सारण जिले में 287 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। इस दौरान 280 नियोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 102 बच्चों को तत्काल सहायता के रूप में 3 हजार रुपये दिए गए हैं। 113 बच्चों के लिए 20 हजार रुपये की राशि पुनर्वास कोष में जमा कराई गई है। पात्र 108 में से 103 बच्चों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये की सहायता दी गई है।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, श्रम अधीक्षक, डीपीओ आईसीडीएस, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, सिविल कोर्ट और एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago