महाराजगंज(सीवान)शहर के त्रिमूर्ति कंपलेश में शनिवार की रात्रि में आई बरात में दो पक्षों में जमकर लात घुस्से चले। लात घुस्से की घटना में दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति घायल हो गए। आनन फानन में दोनों घायलों को महाराजगंज पीएचसी लाए जहां प्राथमिक उपचार कर एक घायल को बेहतर उपचार हेतु सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के मोहन बाजार निवासी गोपाल जी सोनार के पुत्र अर्जुन कुमार सोनी का बरात आया था। शादी समारोह शहर के महाराजा विवाह भवन में संपन्न हो रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गई। विवाद जमकर मारपीट की घटना में तब्दील हो गई। जिसमे एक पक्ष से पसनौली निवासी हरिओम सोनार के पुत्र विवेक कुमार सोनी और दूसरे पक्ष से थावे गांव निवासी मुन्ना मिश्रा के पुत्र दीपक कुमार घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायल को पीएचसी लाया जहां डाक्टरों ने विवेक कुमार सोनी के गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार प्रेषित होने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment