भगवानपुर हाट(सीवान)बसंतपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय के तबियत खराब होने की सूचना पर मंगलवार को मिलने वालों का भगवानपुर आवास पर तांता लग गया।मालूम हो की पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय के सांस लेने में तकलीफ होने पर बीते मंगलवार को आईजीआईएमएस पटना में इलाज के लिए परिजन ले गए। जहा उनका छह दिनों तक चिकित्सकों ने गहन चिकित्सक कक्ष में रखते हुए इलाज किए।जिसके बाद सोमवार को शाम में ठीक होने पर अपने आवास लौट आए।आवास आने की सूचना पर इनके चाहने वाले मिलकर कुशलक्षेम ले रहे है।बता दे कि पूर्व विधायक 27 बसंतपुर विधानसभा क्षेत्र का छह बार विधायक रहे है।जानकारों ने बताया कि उत्तर बिहार के सबसे वरिष्ठ विधायक है।इनके बड़े पुत्र राजद नेता प्रो.रविंद्र राय ने बताया कि अब स्वास्थ्य ठीक है।जब से लोगों को तबियत खराब होने की सूचना मिली है तब से अलग अलग माध्यमों से जानकारी ले रहे है।इनसे वरिष्ठ विधायक वर्तमान में कोई नहीं है।मिलने वालो में पूर्व मुखिया डॉ.प्रभुनाथ शर्मा,पैक्स अध्यक्ष मोहमद मसूर,जितेंद्र राय,सियाराम प्रसाद,जयराम यादव,मदन यादव,युवा संत नागमणि,मुकुरधान प्रसाद,सतेंद्र सिंह,देवानंद राम सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment