Home

सड़क हादसे में मृत युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के मोरा खास ग्राम कचहरी के सरपंच हरिकिशोर महतो के पुत्र नीरज महतो की मौत सोमवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में एनएच 227 ए पर तरवारा मोड़ से पहले हो गई। मंगलवार को मृत युवक का शव पोस्मार्टम के बाद उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

ज्ञात हो कि हरिकिशोर महतो का पुत्र नीरज महतो सब्जी का थोक व्यवसाई था।वह उतर प्रदेश की देवरिया, गोरखपुर से सब्जी लेकर लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के लखनौर बाजार तथा सारण जिले के जनता बाजार में सब्जी की आपूर्ति थोक भाव से खुदरा विक्रेताओं के बीच करता था ।

सोमवार को वह देर शाम बलेरो पिकअप से उतर प्रदेश से सब्जी लाने जा रहा था कि तरवारा मोड़ से पहले सड़क के किनारे बांस बलि से लदा एक ट्रेक्टर खड़ी थी ।जिससे बलेरो पिकअप जा टकरा गई । जिससे ट्रैक्टर पर लदी बांस पिकआप का शीशा तोड़ पिआकप में बैठा नीरज महतो के छाती में घुस गई ।जिससे वह सदर अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।मंगलवार को उसका शव सदर अस्पताल से पोस्मार्टम के बाद

जैसे ही गांव पहुंचा स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृत युवक के पिता अपने उपचार हेतु कोलकाता सोमवार को ही पहुंचे थे।जहां से वह वापस लौट रहे है । मृत युवक दो भाई एवं दो बहन था ।वह सभी से छोटा था ।पुत्र का शव देख बूढ़ी मां गायत्री देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago