छपरा:सारण जिले में राजस्व और पुलिस अनुमंडल के क्षेत्राधिकार में समानता लाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकार अमन समीर ने इसको लेकर बैठक की। जिले में फिलहाल 5 पुलिस अनुमंडल हैं, लेकिन राजस्व अनुमंडल केवल 3 हैं। इस असमानता के कारण विधि व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में परेशानी हो रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कम से कम एक नया अनुमंडल बनाया जाएगा। कुछ प्रखंडों को सदर अनुमंडल से अलग कर दूसरे अनुमंडल में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस विषय पर अगले 15 दिन में अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में बैठक होगी।
इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मिलकर अंतिम प्रस्ताव तैयार करेंगे। यह प्रस्ताव उचित स्तर पर भेजा जाएगा। प्रशासनिक सहूलियत और बेहतर समन्वय के लिए यह कदम जरूरी माना जा रहा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment