Home

दिवाली/छठ में यात्रियों की नहीं होगी परेशानी,100 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगी पश्चिम रेलवे

अहमदाबाद:पश्चिम रेलवे अलग अलग रेलखंडों के लिए 2315 फेरों के साथ 100 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा मंगलवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष पश्चिम रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के लिए अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 तक कुल 2315 ट्रिप्स के साथ 106 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की हैं। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर आदि रेलखंडों के लिए चलाई जा रही हैं। 

पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई से देश के अलग अलग रूटों के लिए 14 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही, सूरत/उधना, वापी, वलसाड से यात्रियों की भारी मांग को पूरा करने के लिए 14 जोड़ी ओरिजिनेटिंग विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि 21 जोड़ी ट्रेनें सूरत/उधना या भेस्तान से गुजर रही हैं। इसी प्रकार, गुजरात के अन्य स्टेशनों जैसे वापी, वलसाड, वडोदरा, अहमदाबाद, साबरमती, हापा, ओखा, राजकोट, भावनगर टर्मिनस आदि के साथ-साथ मध्य प्रदेश के इंदौर, डॉ. अंबेडकर नगर, उज्जैन से भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि भारतीय रेल इस वर्ष एक अक्टूबर से 30 नवंबर, 2024 तक दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुलभ यात्रा की सुविधा के लिए 6556 विशेष ट्रेनें चलाने के लिए तैयार है। त्योहारों के दौरान प्रति वर्ष विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं और इस वर्ष भी यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इनमें से पश्चिम रेलवे 106 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के साथ 2315 फेरे चला रही है, जो अभी भी पूरे भारतीय रेल में सबसे अधिक है। 

मालूम हो कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहारों के दौरान देश भर में लाखों यात्री यात्रा करते हैं। उन्हें सुगम और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे ने इस वर्ष फिर से ये स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। अगले दो महीनों में ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक निर्बाध रूप से पहुँचाएंगी।बीते वर्ष भारतीय रेल ने कुल 4429 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जिससे लाखों यात्रियों को आरामदायक यात्रा का लाभ मिला। 

प्रति वर्ष बड़ी संख्या में लोग दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार जाते हैं। ये त्योहार उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि अपने परिवार से मिलने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करते हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण अधिकांश ट्रेनों में टिकट दो से तीन महीने पहले ही वेटिंग लिस्ट में चले जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए, भारतीय रेलवे इस वर्ष एक बार फिर त्योहारी सीजन के दौरान विशेष ट्रेनें चला रहा है। 

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago