Home

प्रदेश के पंचायतों में 3800 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति,जाने कैसे मिलेगी नौकरी

पटनाःबिहार में सरकारी नौकरी की बहार है। राज्य के पंचायतों में कचहरी सचिव और न्याय मित्र के 3810 रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति होगी। प्रदेश की 8053 पंचायतों में ग्राम कचहरी सचिव के 7623 पद है। न्याय मित्र के भी 7623 पद हैं।लेकिन वर्तमान स्थिति में 6117 ग्राम कचहरी सचिव और 5319 न्याय मित्र कार्यरत हैं। कचहरी सचिव के 15006 पद और न्याय मित्र के 2304 पद पर जल्द नियुक्ति आने वाली है। पंचायती राज विभाग की ओर से इस बहाली को इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता:इस नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर के अनुसार ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्र को एक फिक्स मानदेय दिया जाएगा।ग्राम कचहरी सचिव के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट पास होना है जबकि न्याय मित्र के लिए शैक्षणिक योग्यता लॉ ग्रेजुएट अनिवार्य है।ग्राम कचहरी और न्याय मित्र की बहाली की प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से होती है। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक और आरक्षण पोस्ट के आधार पर यह चयन प्रक्रिया पूरी होती है।

कितना मिलेगा मानदेय:पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार कचहरी सचिव और न्याय मित्र के रिक्त पदों पर दिसंबर तक नियुक्ति कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान समय में कचहरी सचिव को ₹6000 का मानदेय का भुगतान होता है जबकि न्याय मित्र को ₹7000 प्रति माह मानदेय का भुगतान होता है।

क्या करना होता है कामः ग्राम कचहरी में कचहरी सचिव रजिस्टर को मेंटेन करने के साथ-साथ सरपंच के कार्य में मदद करते हैं। न्याय मित्र कचहरी में सरपंच को न्यायिक मामले में सलाह देते हैं।पंचायत स्तर पर छोटे-मोटे विवाद के निपटारा में इनका बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होता है। कचहरी सचिव और न्याय मित्र लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं।

जिले में खाली पदों की स्थिति:बिहार के पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा कचहरी सचिव का पद खाली है। वहीं मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा न्याय मित्र का पद खाली है।इसके अलावे अन्य जिलों में भी बहाली की जाएगी। जिले में खाली पदों की संख्या इस प्रकार है।

जिला न्याय मित्र कचहरी सचिव
पूर्वी चंपारण 146/129
पटना 91 66
पश्चिमी चंपारण 63/59
मुजफ्फरपुर 158/ 62
नालंदा 64/68
पूर्णिया 47/32
मधुबनी 154/67
कटिहार 80/53
गोपालगंज 76/48
जमुई 37/43
गया 87/52
अररिया 80/50
बेगूसराय 65/43
भागलपुर 72/41

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago