महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के चक महम्मदा गांव में बीती रात्रि में एक बंद पड़े मकान के मुख्य गेट के ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना की जानकारी ग्रामीणों को बुधवार को सुबह में हुई। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने गृह स्वामी मनोज सिंह को मोबाइल पर दिया। घटना की जानकारी मनोज सिंह ने अपने रिश्तेदारों को दिया। घर में सामान का तितर-बितर देकर भौचक रह गए मकान मालिक मनोज सिंह व उनकी पत्नी मधु देवी ने अपने भाई योगेश सिंह को फोन पर घर में रखे सामानों की जब लिस्ट बताइए योगेश सिंह के साथ उनकी बहन मधु देवी भी चकित रह गई यानी कीमती सामान समेत कपड़े सोने चांदी के गहने और कुछ नगद रुपए लेकर चोर फरार हो गए है।
पूरी घटना को देखने से यह प्रतीत होता है कि चोर पहले खिडकी को तोड़कर घर में प्रवेश करना चाह रहे थे, असफल होने पर पीछे के दरवाजे तोड़ कर घर में प्रवेश करना चाहे थे लेकिन फिर असफल हो गए। उसके बाद चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है । रिश्तेदार योगेश सिंह ने इस घटना के संबंध में थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को जांच पड़ताल कर आगे की करवाईं किया जा रहा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment