Home

बिरनी में चोरों ने बिजली काट आठ घरों से लाखों की संपति की चोरी की

गिरीडीह(झारखंड)जिले के बिरनी थाना के पड़रिया में अज्ञात चोरों ने बीते रात बिजली की तार काट कर आठ घरों का ताला तोड़कर चोरी कांड का अंजाम दिया। अज्ञात चोरों द्वारा आठ घरों से लगभग चार लाख की सम्पति लेकर चंम्पत हो गए।पडरिया निवासी दामोदर साव ने बताया कि बीते गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे अचानक पड़रिया बस्ती की बिजली चली गई। जिससे पूरा गांव में अंधेरा पसर गया।इस अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लाइट चले जाने के बाद खाना खाकर सभी लोग सो गए। सुबह लगभग 4 बजे उठे तो देखे की बगल वाले कमरे का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला था।अंदर जाकर देखा तो बक्से के ताला टूटा हुआ मिला। अंदर के कई कपड़े व अन्य सामान बिखरा हुआ था।और बक्से में रखा सोने का मांगटीका,सोने का चूड़ी पोल,सोने का चैन,सोने कानबाली,कासा का थाली,लोटा नकदी 25000 हजार रुपये को लेकर कुल 1 लाख 45 हजार की चोरी हुई।वहीं बगल घर से सोने,चांदी के जेवर समेत कांसा,पीतल के बर्तन तथा 1लाख 40 हजार नकदी जो कि घर बनाने के लिए पैसे रखे थे चोर ले गए।
त्रिलोकी साव के घर से सामान सहित 65हजार नकद, पिंटू साव के घर से सोने के जेवरात समेत 4 हजार नकद, भगतु साव के घर से जेवरात, बर्तन समेत 3200 रुपये नकद, नन्दलाल यादव के घर से चांदी के जेवरात के साथ 7000 हजार नकदी, बासुदेव साव घर, सुखन साव, खिरो साव, श्यामसुंदर रजवार समेत कुल आठ घरों में लगभग 4 लाख नकदी तथा लगभग साढ़े तीन लाख के सामग्री चोरों द्वारा लूट ली गई।

ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना बिरनी थाना में आवेदन देकर किया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना का आवेदन प्राप्त हुआ है। जिस पर छापेमारी शुरू कर गई है। जल्द ही चोरी की घटना देने वाले सलाखों के पीछे होंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

5 hours ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

5 days ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

7 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 month ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago