Home

पूजा-पाठ का काम करने वाले राशन मिलने की लाइन में खड़े नहीं हो सकते – भाजपाध्यक्ष पूनियां

राज्यस्थान(जयपुर)कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में स्थितियों को सामान्य बनाने के लिए जहाँ सभी अपना अपना योगदान दे रहे हैं वहीं कुछ सियासतगार समाज में असमानता को बढ़ावा देने की पुरजोर कोशिस में लगे हुए है। इसका एक उदहारण देखने को मिला राजस्थान भाजपाध्यक्ष सतीश पूनियां के विचारों में। गुरुवार 21 मई 2020 को रात 8 बजे राजस्थान भाजपाअध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनियां के आधिकारिक फेसबुक पेज से जो पोस्ट हुआ उसे हम यहाँ दे रहे हैं।
“वह लोग जो पूजा-पाठ का काम (पांडित्य कार्य) करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर है, वह उस स्वाभिमान के साथ तो उस लाइन में तो खड़े नहीं हो सकते जहां राशन बटता है इसलिए उनको संबल देने के लिए सामाजिक सहभागिता के जरिये आर्थिक मदद शुरू करने का अभियान जयपुर समेत प्रदेश के समस्त जिलों में चलाया जा रहा है।”
इसके साथ ही एक वीडिओ भी यहाँ पोस्ट किया गया था, जिसमे पूनियां कुछ लोगों को पैसे बांटते हुए नज़र आये। इस पोस्ट का उद्देश्य क्या रहा होगा यह तो राजस्थान भाजपाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनियां ही बता सकते हैं लेकिन इस पोस्ट से इतना तो जरूर साफ़ है कि जो लोग पूजा-पाठ का काम करते हैं वे सरकार द्वारा सहायतार्थ मिल रहे राशन कि लाइन में लगकर राशन नहीं ले सकते यह उनके स्वाभिमान को चोट पहुँचाता है या इस पोस्ट का सीधा अर्थ यह है की वे लोग जो राशन की लाइन में खड़े हैं वो स्वाभिमानी तो बिलकुल नहीं है। जो भी हो कोरोना महामारी के इस काल में सभी को एकजुट रहने की जरुरत है और इस तरह के विचारों को ज्यादा तूल ना देने की भी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago