Home

जो सबकी डिग्री पर सवाल उठाते हैं वो अपनी डिग्री के बारे में खुल कर नहीं बता पाते:मनीष वर्मा

पत्रकार डिग्री पर सवाल करता है, इंटरव्यू छोड़ कर भाग जाता है:मनीष वर्मा

गोपालगंज:JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष अपने चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक दिवसीय दौरे पर गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र हथुआ, भोरे, कुचायकोट और बरौली में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से बात की।

भोरे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अब बिहार के स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी नहीं रही है। हर जगह शिक्षकों की बहाली हुई है। तरह-तरह की नीतियां लागू की गई हैं और शिक्षकों में जो असंतोष था, उसे दूर करने का प्रयास किया गया है।

हालांकि कुछ लोग यह कहते हैं कि यह नियुक्तियाँ गठबंधन के कारण हुईं, पर हम लोग जानते हैं कि नियुक्तियाँ कैसे हुईं। उनके रहते हुए भी नियुक्तियाँ हुईं, परंतु हस्ताक्षर कर के उनके मंत्री छोड़ दिए थे, तब जाकर यह कार्य आगे बढ़ा। उसी के बाद उनका गठबंधन टूटा, क्योंकि जिस तरह से वे काम कर रहे थे, वह बिहार के विकास में बाधक बन रहा था।

मुख्यमंत्री का जितना योगदान बिहार के विकास में रहा है, उसे कोई नकार नहीं सकता। 2005 से पहले और आज के बिहार में तुलना ही नहीं की जा सकती। आज पुलिस व्यवस्था हो, विधि-व्यवस्था हो, या प्रशासनिक कामकाज-हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

पहले बिहार की पहचान कुछ और थी, पर आज बिहार का नाम सम्मान से लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि मैं जब 1992 से 1996 तक आईआईटी दिल्ली में पढ़ रहा था, उस समय दिल्ली में “बिहारी” कहकर व्यंग्य किया जाता था। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल अलग है। आज जब कोई कहता है कि वह “नीतीश जी के राज्य” से है, तो लोग सम्मान से देखते हैं।

हम कर्नाटक और तमिलनाडु गए थे, वहाँ के लोग भी नीतीश जी का नाम सम्मान से लेते हैं। यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री जी ने पूरे देश में बिहार की प्रतिष्ठा स्थापित की है। जब वे मुख्यमंत्री बने, तो सबसे पहले उन्होंने कानून-व्यवस्था पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि बिना “लॉ एंड ऑर्डर” के कोई विकास नहीं हो सकता। पहले कानून व्यवस्था सुधारी गई, फिर सड़कों पर काम हुआ। हर तरफ सड़कें बनीं, फिर बिजली की दिशा में काम हुआ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 2015 में गांधी मैदान में कहा था, “अगर हम बिजली की स्थिति में सुधार नहीं ला पाए, तो आप हमसे वोट मत मांगिएगा।”

राजनीति में बहुत कम नेता ऐसे होते हैं जो ऐसा वादा करते हैं। लेकिन नीतीश जी ने यह कहा और तीन वर्षों के भीतर उन्होंने हर गांव तक बिजली पहुंचा दी।

मनीष वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं 2015 में बिजली विभाग में कार्यरत था और गोपालगंज के ग्रिड की स्थिति जानता हूं।भी पहले गोपालगंज ग्रिड की क्षमता बहुत कम थी, जिसके कारण अक्सर बिजली कटती थी। हमने उस समय ग्रिड की क्षमता बढ़ाने का काम किया, नई जमीन खरीदी, ट्रांसफॉर्मर लगाए, और अंततः बिजली आपूर्ति मजबूत हुई।यह सब मुख्यमंत्री जी के दृढ़ निश्चय के कारण संभव हुआ। उन्होंने जो भी कहा, उसे जमीन पर उतारा।

बिहार की जनता को नीतीश कुमार जी पर भरोसा है क्योंकि जो वे कहते हैं, वही करते हैं। वे एक विश्वसनीय चेहरा हैं। अब मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया है। यह बहुत बड़ी बात है। अब तक सड़क और बिजली के मुद्दे सुलझ चुके हैं, अब रोजगार की बारी है।

मनीष वर्मा ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा,

कुछ फर्जी लोग पीला झंडा लेकर घूमते हैं और कहते हैं कि वे पलायन रोक देंगे लेकिन कैसे रोकेंगे ये नहीं बताएँगे । वो सबकी डिग्री पर सवाल उठाते हैं लेकिन जब जब उनसे सवाल किया जाता है, तो वे अपने 10वीं या 12वीं तक की पढ़ाई भी ठीक से नहीं बता पाते। ऐसे फर्जी नेताओं के बीच में सिर्फ एक विश्वसनीय चेहरा है, वो है नीतीश कुमार जी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago