Home

राम जानकी पथ के लिए मुआवजा लेने वालों को जल्द करें आवेदन

सिवान(बिहार)जिला पदाधिकारी ने राम जानकी पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की। सिवान-मशरख खंड में भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य की स्थिति पर चर्चा हुई। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि इस खंड में 80% रैयतों को मुआवजा दिया जा चुका है। परिसंपत्तियों के मुआवजे का भुगतान भी जारी है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन रैयतों को भूमि का मुआवजा मिल चुका है, वे मकान या दुकान के मुआवजे के लिए जल्द से जल्द जिला भू-अर्जन कार्यालय में आवेदन दें। राम जानकी पथ का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

इसके बाद सिवान-गुठनी खंड की समीक्षा हुई। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि रैयतों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है। जिला पदाधिकारी ने भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। 15 अप्रैल 2025 से सिवान-गुठनी खंड में निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया।

राम जानकी पथ के दोनों खंडों में आने वाले सरकारी भवनों जैसे विद्यालय, अस्पताल और मंदिर के लिए एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। छपरा-मांझी-दरौली पथ के लिए रघुनाथपुर और सिसवन अंचल में रैयतों से बातचीत कर सतत लीज पर भूमि अधिग्रहण करने का आदेश भी दिया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago