भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के लौवा रामपुर गांव स्थित हरषु ब्रह्म बाबा मंदिर के प्रांगण में श्री राधेकृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को मंदिर परिसर से हजारों कन्या शामिल हुई। जिसमे सुबह में कलश यात्रा मंदिर परिसर से जल बोझी को लेकर कन्या कलश लेकर सलेमपुर, बलहा,मोरा,सहसा होते हुए रामपुर लौवा पोखरा से जल लेकर सभी भक्त गण पुनः मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में कलश रखा गया।इस दौरान कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा,बैंड बाजा,भक्ति संगीत के धुन पर भक्त नाचते गाते और राधेकृष्ण की जय घोष करते हुए चल रहे थे।
जिससे इलाके में भक्ति की बयार चल पड़ी थी।इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पुरोहित संतोष तिवारी के द्वारा मंत्रोचार कर यजमान संजय दुबे पत्नी अमिता दुबे पूजा पाठ करेंगे। श्री राधेकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के उपलक्ष्य में सरस संगीतमय श्रीमदभागवत कथा की अमृत वर्षा कथा वाचक श्री ज्ञानदेवजी महाराज के द्वारा संध्या 7:00 से रात्रि के 10:00 तक होगा।सात दिन किया जाएगा।जिसमे भक्त गण भक्ति में गोता लगाएंगे।इस कार्यक्रम में पंकज दुबे,संजय प्रसाद,उमेश कुशवाहा,संजय शर्मा,अजय पांडेय,अशोक पांडे,मनु दुबे,राजकिशोर गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त गण शामिल हुए।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment