महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया गया।जिसमे पोखरा पंचायत के समुदायिक भवन पोखरा मठिया वार्ड संख्या 6 स्थित आगनवाड़ी केंद्र पर गुरुवार को सेविका किरण भारती ने टेक होम राशन का वितरण किया। सेविका किरण भारती ने बताया कि टीएचआर का वितरण मुख्य रूप से गर्भवती महिला,धात्री महिला और 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों में किया जाता है।
तथा 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर मेनू के अनुसार पोषाहार बनाकर खिलाया जाता है। मौके पर महिला पर्यवेक्षक अंशु किरण ने टीएचआर वितरण का निरीक्षण किया। प्रवेक्षिका अंशु किरण ने बताया कि आज प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया जा रहा है। टीएचआर का मुख्य उद्देश्य देश से कुपोषण को मिटाना है। सरकार चाहती है कि भारत में एक भी बच्चा कुपोषित नही रहे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर इस कार्यक्रम को चलाते है ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment