Home

टेंपो घेरकर मारपीट, लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

दरभंगा:बिशनपुर थाना क्षेत्र में टेंपो रोककर मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 2 जून 2025 को हुई थी। अभिषेक कुमार अपने परिवार के साथ शोभन से एकमी जा रहे थे। रास्ते में टेंपो को घेरकर ग्राम गुढ़ियारी के गाछी में ले जाया गया। वहां अभिषेक और उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने सोना और नकदी लूट ली थी।

कांड संख्या 84/25, धारा 310 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मैन्युअल इनपुट और तकनीकी जांच के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश कुमार सिंह, पिता रंजन सिंह, ग्राम गुढ़ियारी, सुंदर यादव, पिता स्वर्गीय विनय यादव, ग्राम संतपुर, दोनों थाना बिशनपुर और मोहम्मद अरमान, पिता मोहम्मद नाजिम, ग्राम तरलही, थाना बहादुरपुर शामिल हैं। मोहम्मद अरमान टेंपो चालक था और लाइनर का काम करता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त टेंपो (BR07PC8503), लूटा गया 10 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, चार अंगूठी और दो कड़ा बरामद किया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago