नवादा(बिहार)जिले के गोविंदपुर थाना के पुलिस ने शुक्रवार को देर संध्या में गस्ती के दौरान शराब के नशे में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति में एक शिक्षक शामिल भी है।
बाइक से शराब के नशे में धुत होकर घूम रहे शिक्षक लखन देवी कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षक शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शैलेंद्र कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि निजी विद्यालय के शिक्षक है। अभी विद्यालय को मान्यता प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन हम विद्यालय में पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि हम शपथ लिए थे, लेकिन थोड़ी सी शराब देख कर मेरा दिल आ गया और शराब देख कर रहा नहीं गया और शराब पी ली। इसके बाद पुलिस ने हमें गिरफ्तार किया है।
वहीं बताया जाता है कि चरकी पहाड़ के पास दो छात्र को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। ये लोग एक शिफ्ट डिजायर कार से शराब पार्टी के बाद मस्ती कर रहे थे।बताया जा रहा है कि कुतरुचक गांव के निवासी कन्हैया कुमार व महाराजगंज थाली के कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दोनों युवक ने कहा कि हम लोग छात्र है हम लोगों से गलती हुई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment