बिहार(सीवान)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कोइरगावा के मिस्रवालिया रेलवे पुल के पास से बाइक सवार तीन बंदमशों ने हिलसर एनएच 331 स्थित आशीष फीलिंग स्टेशन के मैनेजर से झपटामार कर बेग में रखे ढाई लाख रुपए ले उड़े है।इस घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर गांव के आसपास के लोग पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने लगे।घटना के संबंध में बताया जा रहा है की सारण जिले के इशुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर गांव के शिव पुकार पांडेय हिलसर स्थित फीलिंग स्टेशन में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।वे बुधवार को दिन के करीब तीन बजे अपने बाइक से पीठ पर बैग में ढाई लाख रुपया लेकर महाराजगंज स्टेट बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था,तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछाकर मिस्रवालिया रेलवे पुल के पास झपटा मार कर बेग लेकर रेलवे पुल के ऊपर भाग गए। जबतक कुछ समझ पाते तबतक बदमाश बेग में रखे राशि ले उड़े।इसके बाद मैनेजर के सोरगुल करने पर गांव के आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच इस संबंध में जानकारी जुटाने में लग गए।बता दे की मैनेजर प्रतिदिन अपने बाइक से स्टेट बैंक के शाखा में राशि जमा करने के लिए जाते है।क्योंकि आशीष फीलिंग स्टेशन का खाता महाराजगंज स्थित बैंक शाखा में है।इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार से बात करने पर बताया की घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मामले की जांच कर आगे की करवाई में जुटी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment