Home

शराब के साथ महिला सहित तीन धंधेबाज गिरफ्तार

महाराजगंज(सीवान)थाना पुलिस ने बुधवार रात अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला और दो शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अकील टोला में छापेमारी कर प्रेम साह कि पत्नी गीता देवी और रामदयाल प्रसाद के पुत्र अशोक प्रसाद को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

इधर थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में छापेमारी कर शराब मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी दयाशंकर मांझी के पुत्र मोती मांझी बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला शराब तस्कर से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

9 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

9 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

10 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

10 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago