torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सहसराँव पंचायत से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन के पाचवे दिन पर्चा दाखिल किए - गौरी किरण
Home

सहसराँव पंचायत से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन के पाचवे दिन पर्चा दाखिल किए


पर्चा दाखिल करने वालो में रंजीत कुमार यादव,राजेश्वर प्रसाद व मुन्ना प्रसाद कुशवाहा


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव पंचायत के मुखिया पद के लिए नामांकन के पाचवे दिन तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।पर्चा दाखिल करने वालो में रंजीत कुमार यादव उर्फ अर्थी बाबा,राजेश्वर प्रसाद व मुन्ना प्रसाद कुशवाहा शामिल थे।

तीनों प्रत्यासी गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय में पहुच पर्चा दाखिल किया।पर्चा दाखिल कर वापस आने पर तीनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल माला व अबीर गुलाल लगाकर जीत की अग्रिम बढ़ाई ढ़ी तथा अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी की।पर्चा दाखिल को लेकर प्रखंड मुख्यालय में अनियंत्रित समर्थकों के नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन दिनभर परेशान दिखी।