torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack पशु चराने गए तीन बच्चों का सारण में पोखरा में डूबने से मौत, गांव में मातम - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

पशु चराने गए तीन बच्चों का सारण में पोखरा में डूबने से मौत, गांव में मातम

सारण(बिहार)जिले में शुक्रवार को पशु चराने गए तीन बच्चों की पानी मे डूबने मौत हो गई। मृत बच्चों में दो लड़की और एक लड़का है। घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के चटियां गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार 4 बच्चे पशु चराने के बाद उसे पानी पिलाने के लिए पोखर में ले गए थे। जहां एक बच्ची डूबने लगी। बचाने में एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए। इसमें दो बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों ने एक लड़की को बचा लिया।

मृत बच्चों में सभी पानापुर थाना क्षेत्र के चटियां गांव रहने वाले हैं।मृतकों में किशुन राम की 14 वर्षीय पुत्री ईशा कुमारी, हीरा राम का 11 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार व बच्ची महतो की 11 वर्षीय पुत्री गुंजी कुमारी शामिल हैं।जबकि अपने ननिहाल में रह रही 9 वर्षीय मनीषा कुमारी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है।

पशु चराने के दौरान हुई घटना। स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों बच्चे पशुओं को लेकर खेत में चारा चराने ले गए थे। इसी बीच पशुओं को पानी पिलाने के लिए वे गांव में स्थित पोखरा पर पहुंचे थे। जहां पशुओं को पोखरा से निकालने के क्रम में एक-एक कर चारों बच्चे डूबने लगे। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोग उन्हें डूबता देख बचाने के लिए दौर गए। इनमें एक बच्ची को बचाया गया। जबकि अन्य तीनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पानापुर थाना पुलिस ने गोताखोर की मदद से तीनों के शव को पोखरा से बाहर निकाला। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।